22 सितंबर को शिवाया टोल पर होगा स्वागत कार्यक्रम, संगीत सोम समर्थकों के साथ करेंगे स्वागत
सहारनपुर/मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 22 सितंबर को सहारनपुर दौरे को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। नितिन नबीन के सहारनपुर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इसी क्रम में शिवाया टोल प्लाजा पर पूर्व विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम में उनके समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
संगीत सोम समर्थकों की ओर से क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की जा रही है। स्वागत कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू होने की बात सामने आ रही है।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 22 सितंबर को उनका सहारनपुर दौरा प्रस्तावित है, जहां वे संगठनात्मक बैठकों के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।